रिश्तेदारी में मातम की खबर सुन निकले ही थे, उधर घर पर मासूम करंट की चपेट में आया; मौत
लोनी, अगस्त 7 -- अंकुर विहार थाना क्षेत्र में इलेक्ट्रिक स्कूटी के चार्जिंग प्लग को हटाते समय बिजली बोर्ड से निकले तार की चपेट में आने से आठ वर्षीय मासूम को करंट लग गया। हादसे के समय परिजन घर से बाहर गए हुए थे। घर में मौजूद अन्य बच्चों के शोर को सुनकर आस-पास के लोग उसे दिल्ली के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजन को रो-रोकर बुरा हाल है। अंकुर विहार थाना क्षेत्र की चमन विहार कॉलोनी में धर्मेंद्र दो मंजिला मकान में रहते हैं। परिवार में पत्नी रानी देवी, चार बच्चे दीपशाह, तानिया, आठ वर्षीय युग उर्फ कुशल और शौर्य हैं। उनकी घर के पास में ही हलवाई की दुकान है। धर्मेंद्र के बहनोई निरंजन ने पुलिस को बताया कि मथुरा में रिश्तेदार की मौत हो गई थी। धर्मेंद्र पत्नी के साथ मथुरा जा रहे थे। चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.