हमीरपुर, दिसम्बर 1 -- राठ, संवाददाता। रिश्तेदार के घर जाने की बात कहकर आठ दिन पहले घर से निकले अधेड़ का शव पुलिया के नीचे नाले में मिलने से सनसनी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के टूंका गांव निवासी भजनलाल प्रजापति ने बताया कि 45 वर्षीय पिता हेमराज प्रजापति पिछले 10 साल पहले मझगवां थानाक्षेत्र के इटौरा गांव से टूंका गांव में आकर रहने लगे थे। यहां पर मिट्टी के बर्तन बनाकर बेचते थे। जिससे परिजनों का भरण-पोषण होता था। आठ दिन पहले पिता खेमराज रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर घर से निकले थे। फिर लौटकर नहीं आए। रविवार सुबह इटौर-टूंका गांव के बीच पुलिया के नीचे नाले में उनका शव मिला। पुत्र ने नाले में गिरने से मौत की आशंका जताई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम है। सूचना मिलने पर सीओ राजीव प्रताप सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.