रिश्तेदारी में जा रहे युवक को किया अचेत, पिटाई कर नहर किनारे फेंका
एटा, जून 4 -- रिश्तेदारी में जा रहे युवक को अचेत कर दिया। आरोप है कि युवक के साथ पिटाई भी की। जानकारी पर पहुंचे घरवाले युवक को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। कोतवाली नगर के सकीट रोड जीआईजी निवासी मोनू बुधवार को ऑटो में बैठकर अपनी रिश्तेदारी में गांव भदवास जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। उसे अचेत हालत में गांव सुन्ना स्थित नहर के पास फेंककर चले गए। किसी तरह से घरवालों को सूचना मिली। जानकारी पर घरवाले नहर के पास पहुंचे। युवक अचेतवस्था में मिला। इसे परिवारीजन अस्पताल लेकर पहुंचे। युवक को पूरी तरह से होश नहीं आ सका है। घरवालों के अनुसार जेब में पांच सौ रुपये थे जिन्हे निकाल लिए है साथ ही शरीर पर चोट के निशान भी है। पीआई के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई है। मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.