सहारनपुर, अप्रैल 2 -- गंगोह । मकान मालिक की गैर मौजुदगी का फायदा उठाकर अज्ञात चोर घर में घुसकर कमरे व अलमारी का ताला तोडकर लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवरात व नगदी चुरा ले गया। मौहल्ला गुजरान निवासी शारिक राव पुत्र खुर्शीद राव द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा गया है कि 29 मार्च को वह परिवार के साथ नानीता शादी में गया था। पहली अप्रेल को लौटने पर उसने देखा कि मेन गेट का दरवाजा सही अवस्था में बंद था। मगर घर के अन्दर सामान खुर्द-बुर्द पड़ा हुआ था। कमरे का दरवाजा व जीने के दरवाजा व घर में रखी अलमारी का दरवाजा खुला हुआ था और 02 तौला सोने व 1 किलो चांदी के जेवरात और 17000 रुपये की नकदी गायब थी। पीडित ने तहरीर देकरघर से चोरी हुए उक्त सामान की रिपोर्ट दर्जकर बरामदगी और आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.