मैनपुरी, मार्च 3 -- आगरा रिश्तेदारी में गमी उठाकर लौट रहे बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधेड़ की मौत की सूचना परिजनों को मिली तो उनमें कोहराम मच गया। सैफई थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। होली के त्योहार पर अधेड़ की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मामला कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम मकियानी से जुड़ा है। यहां के निवासी 47 वर्षीय सोनू उर्फ रामवीर पुत्र प्रताप सिंह बाबा जंग बहादुर सिंह पुत्र फूल सिंह के साथ बाइक से आगरा रिश्तेदारी में गमी उठाकर अपने गांव वापस लौट रहे थे। शाम 4:20 बजे के लगभग इटावा के सैफई थाना क्षेत्र में करहल बाईपास मार्ग पर नगला भूरे के पास तेज रफ्तार नेक्सन कार संख्या एमपी 30 जेडए 5132 ने उनके टक्कर मार दी। जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.