संतकबीरनगर, मार्च 24 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा थाना क्षेत्र में रिश्तेदारी में गए युवक और उसके पिता पर दबंगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के ग्राम हरेवा निवासी श्यामसुन्दर पुत्र वहाऊ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 22 मार्च 2026 की शाम करीब 5 बजे अपने रिश्तेदारी ग्राम बभनौली गया हुआ था। आरोप है कि वहां पहले से शराब के नशे में मौजूद सुग्रीम, जितेन्द्र, सोहन और मोहन ने उसे भद्दी गालियां देते हुए लात-घूंसे, लाठी-डंडों से बुरी तरह मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि जब उसके पिता बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। साथ ही आरोप है कि विपक्षियों ने जान से म...