रिश्तेदारी में आया युवक नाबालिग को ले उड़ा
कन्नौज, जुलाई 3 -- छिबरामऊ। कन्नौज जनपद के डालेपुर गांव निवासी एक युवक कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आता-जाता था। दो जुलाई को वह रिश्तेदार युवक गांव की एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी के भाई ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बहन घर से एक लाख रूपये नगद तथा 2 लाख रूपये के जेवरात अपने साथ ले गई है। जानकारी पर जब वह आरोपी युवक के घर पहुंचे, तो वहां उसके परिजनों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। वह लोग उसके बहन को बंधक बनाकर रखे हुए हैं। यह भी पढ़ें- Rampur News: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, तहरीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.