रिश्तेदारी में आए व्यक्ति को पडा दिल का दौरा, इंजेक्शन से बची जान
बागपत, जून 15 -- बागपत। जिला अस्पताल में दूसरी बार हार्ट अटैक के मरीज की इंजेक्शन से जान बची। डॉक्टर की सक्रियता के चलते समय पर जीवन रक्षक इंजेक्शन लगाया। इमरजेंसी ऑफिसर डॉ. विजय प्रकाश ने बताया कि लोनी निवासी नासिर पुत्र नूरहसन निवाड़ा गांव में अपनी रिश्तेदारी में आया था। सोमवार को अचानक उसे सीने में तेज दर्द शुरू हो गया। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। प्राथमिक जांच में नासिर को हार्ट अटैक की पुष्टि हुई। तुरंत नासिर का उपचार शुरू किया गया। टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन देकर उसकी जान बचाई। इंजेक्शन लगने के बाद 15 से 20 मिनट में आराम मिलना शुरू हो गया। डॉक्टर ने बताया कि यह इंजेक्शन हार्ट के मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है। समय पर इसके इस्तेमाल से हार्ट अटैक वाले मरीज की जान बचाया जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.