औरैया, मार्च 10 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव सांफर में रिश्तेदारी में आए युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कानपुर देहात जनपद के अमरहाट थाना क्षेत्र के सिहुरा निवासी राजेश कुमार पुत्र राम सेवक अपने रिश्तेदार के यहां गांव साँफर आए हुए थे। आरोप है कि सोमवार को गांव के ही रंजित पुत्र वीरेंद्र, शनि पुत्र राजू और आनंद पुत्र बेचे किसी बात को लेकर वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने राजेश कुमार के साथ मारपीट कर दी। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे शैलेंद्र और ज्ञान ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.