रिश्तेदारी में आए युवक ने युवती से की छेड़छाड़, रिपोर्ट
रामपुर, मई 22 -- भोट। थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 मई को टांडा थाना क्षेत्र के गांव निवासी उसके मामा का पुत्र उनके घर आया था। आरोपी है कि इस दौरान युवक उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला व उसकी पुत्री द्वारा विरोध करने पर आरोपी युवक गाली-गलौज कर धमकाने लगा। महिला ने फोन पर मामले की शिकायत उसके बड़े भाई से की तो वह भी गाली गलौज कर धमकाने लगा। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि महिला की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- किशोर से छेड़छाड़ में पाक्सो एक्ट में केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.