रिश्तेदारी में आए युवक को रास्ते में घेर कर पीटा
देवरिया, जून 3 -- रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। रिश्तेदारी में आए एक युवक की रास्ते में घेर कर कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। आरोपियों की पिटाई से युवक का सर फट गया और हाथ फैक्चर हो गया। पुलिस ने युवक का मेडिकल कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने पर तहरीर दिया है। बघौच घाट थाना क्षेत्र के शेख सेमरी गांव निवासी कुनैन खान (22) वर्ष सोमवार को रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के कौला छापर रिश्तेदारी में आया था। देर रात वह अपने रिश्तेदार के नए घर से पुराने घर बाइक से खाना खाने जा रहा था। आरोप है कि गांव के पुराने राइस मिल के पास कुछ मनबढ़ युवक बैठे हुए थे। बाइक लेकर युवक के पास पहुंचते ही आरोपियों ने उसे जबरन रोक लिया और बिना वजह अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडे और बेल्ट से युवक की घेर कर जमकर पिटाई शुरू कर दी। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.