कन्नौज, फरवरी 28 -- कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र में रिश्तेदारी में आई एक युवती द्वारा घर से जेवरात चोरी कर फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपने परिवार के साथ खेत पर काम करने गई थी। घर पर केवल उसकी देवरानी की बहन की पुत्री मौजूद थी, जिसकी शादी सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई है और वह पिछले चार दिनों से उनके घर पर रह रही थी। पीड़िता का आरोप है कि दोपहर के समय युवती घर में रखा सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल और हाफ पेटी चोरी कर फरार हो गई। जाते समय वह अपने कपड़े और अन्य सामान भी घर पर ही छोड़ गई, जिससे परिवार को संदेह हुआ। खेत से लौटने पर जब घर का सामान चेक किया गया तो जेवरात गायब मिले। घटना की जानकारी मिलते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.