गंगापार, अप्रैल 5 -- थाना क्षेत्र में रिश्तेदारी में आई एक किशोरी के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने एक युवक के साथ उसके जाने की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार घूरपुर क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी अपने बुआ के घर करछना क्षेत्र में आई हुई थी। बीते एक अप्रैल को वह अचानक घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। बुआ ने इस संबंध में किशोरी की मां को सूचना दी, जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे और संभावित स्थानों पर खोजबीन की। काफी प्रयासों के बावजूद जब किशोरी का पता नहीं चला तो परिजनों ने आशंका जताई कि वह किसी युवक के साथ चली गई है। मामले की सूचना करछना पुलिस ...