सुल्तानपुर, जून 25 -- लम्भुआ (सुलतानपुर), संवाददाता। सुलतानपुर के लम्भुआ थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े छीनैती की वारदात सामने आई है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने रिश्तेदारी जा रहे राहगीर से मोबाइल,गले की चेन और पांच हजार रुपए नकद छीन लिए और फरार हो गए। घटना 24 जून 2026 दोपहर 1:20 बजे की है। पीड़ित प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोरिया गांव का निवासी है। पीड़ित राजकुमार गुप्ता पुत्र राजाराम गुप्ता ने लम्भुआ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित के तहरीर के मुताबिक राजकुमार लंभुआ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अपने घर से बुआ के घर जा रहे थे। बुआ के घर से 500 मीटर पहले दोपहर में सोनबरसा से समूहता कला समूहता खुर्द मोड़ पर तीन बाइक सवार बदमाश आए और उनकी गाड़ी के सामने खड़े हो गए।बदमाशों ने राजकुमार का वीवो मोबाइल,गले की चेन ...