रिश्तेदारी का बहाना बनाकर ले गए युवक की हुई थी हत्या
मैनपुरी, जुलाई 13 -- रिश्तेदारी में चलने का बहाना बनाकर एक युवक को घर से ले जाने और उसकी हत्या करने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना ऊसराहार (इटावा) के ग्राम रिधौली निवासी जगदीश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 40 वर्षीय पुत्र बबलू 3 अक्तूबर 2023 को गांव के ही एक युवक के बुलाने पर रिश्तेदारी जाने की बात कहकर घर से निकला था। बबलू अपने साथ किस्त के 10,300 रुपये और मोटरसाइकिल लेकर गया था। दोपहर तक बबलू से बातचीत होती रही, लेकिन शाम करीब 6 बजे के बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। बाद में थाना ऊसराहार पुलिस से मिली सूचना पर परिजन सैफई पहुंचे, जहां पुलिस ने यूपी-75 बीटी-8897 नंबर के टेंपो से बबलू का शव बरामद किया। वादी का आरोप है कि आरोपी ने सुनियोजित तरीके से बबलू की हत्या की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.