रिश्ता तय होने से पहले ही उजड़ गया सचिन का घर
बिजनौर, जून 27 -- किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बताएड़ा में हुई युवक सचिन की हत्या ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक सचिन के रिश्ते की बात चल रही थी, लेकिन रिश्ता तय होने से पहले ही सचिन का घर उजड़ गया। घटना को लेकर गांव में भी मातम पसरा है। परिजनों के मुताबिक 23 वर्षीय सचिन के विवाह की बातचीत चल रही थी। शुक्रवार रात ही रिश्तेदार उसका रिश्ता लेकर घर आए थे। बताया जाता है कि रात में वहीं ठहरे हुए थे। परिवार को उम्मीद थी कि जल्द ही सचिन का रिश्ता तय हो जाएगा, लेकिन तड़के हुई हत्या की घटना ने सारी खुशियां छीन लीं। सुबह जिस घर में रिश्ते की बात होनी थी, वहीं चीख-पुकार और मातम का माहौल बन गया। रिश्तेदार भी इस घटना से स्तब्ध रह गए। यह भी पढ़ें- रिश्तों का कत्लः जीजा ने साले को चाकू से गोदकर मार डाला बहन का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.