प्रदीप शर्मा, जुलाई 15 -- साइबर अपराधियों ने समय के साथ ठगी के नए-नए हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए हैं। अब जीवनसाथी की तलाश साइबर ठगों के लिए कमाई का नया जरिया बन गई है। पहले ओटीपी, लिंक और केवाईसी के नाम पर लोगों को निशाना बनाने वाले गिरोह अब मैट्रिमोनियल वेबसाइटों और एप्स के जरिए भावनात्मक रिश्ते बनाकर लाखों रुपये की ठगी कर रहे हैं। संगमनगरी में हाल के दिनों में तीन युवकों से 14.68 लाख रुपये की ठगी के मामले सामने आए। साइबर पुलिस ने लोगों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी है। साइबर पुलिस के मुताबिक, जार्जटाउन के एक डॉक्टर से मैट्रिमोनियल साइट्स पर सान्वी गुप्ता नामक युवती ने दोस्ती की। शादी के पहले बेहतर जीवन के लिए ट्रेडिंग में निवेश करने की सलाह दी। युवती ने खुद को ट्रेडिंग कंपनी में कार्यरत होने का भी दावा किया। उस पर विश्वास कर डॉक्टर ने अल...