कानपुर, मई 14 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से स्व. मोतीराम (एडवोकेट, पूर्व विधायक) अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले गए मैच में दिनेश मिश्रा इलेवन ने सुरेंद्र तिवारी इलेवन को 81 रन से पराजित किया। किदवई नगर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर हुए मैच में दिनेश मिश्रा इलेवन ने 35 ओवर में सात विकेट पर 179 रन बनाए। टीम की ओर से सिद्धार्थ सिन्हा ने 55 रन, राघवेंद्र पाल ने 34 रन, रिशु पाल व अभिक नेफ ने 27-27 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रफुल्ल ने तीन व स्पर्श राजपूत ने दो विकेट लिया। जवाब में सुरेंद्र तिवारी इलेवन की पूरी टीम 28 ओवर में 98 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से मृदुल सिंह ने 31 रन व मोएजिज अब्बास ने 23 रन बनाए। गेंदवाजी में अमित ने तीन, रिशु पाल, अर्थव अवस्थी ने दो-दो विकेट लिया। रिशु पाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

हिं...