नोएडा, मई 10 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। प्रोमिनेंस वर्ल्ड स्कूल में केकेएसएफ ओपेन रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 250 बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जिला ओलंपिक एसोसिएशन के चीफ जाइंट सेक्रेट्री जफर खान उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में सौरभ स्केटिंग क्लब ने पहला स्थान हासिल किया। रिशिता ने अंडर-12 क्वैड वर्ग में स्वर्ण, हृदयांश ने अंडर-6 टॉय इनलाईन वर्ग में स्वर्ण और अन्वित ने रजत पदक हासिल किया। यह भी पढ़ें- रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में हरिद्वार की टीम दूसरे स्थान पर यह भी पढ़ें- स्पीड स्केटिंग में अंडर-8 बालिका वर्ग में वेदांशी प्रथम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...