रांची, मार्च 1 -- रांची। नामकुम के सोपारोम स्थित एक फार्म हाउस में रविवार को रांची रिवोल्ट जनमंच द्वारा होली महोत्सव का आयोजन किया गया। नृत्यांजलि डांस एकेडमी के कलाकारों ने नागपुरी एवं अन्य क्षेत्रीय गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। संगठन के संयोजक डॉ. प्रणव कुमार बब्बू ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य प्रकृति के सान्निध्य में कलाकारों की एकजुटता और प्रतिभा को बढ़ावा देना है। महोत्सव में सिम्मी गोस्वामी, सुजाता भकत, लोकृति कुमारी, पंकज श्रीवास्तव, सोनी पांडेय, रिंकी कुमारी, मंजूषा कुमारी, मनीषा कुमारी, खुशी कंकन, सूरज कुमार सिन्हा, उपेन्द्र कुमार बबलू, प्रिया कुमारी, पूजा चौधरी, संतोष, दीपक, आह्लाद स्वांसी, सूरज विकास मिंज, रवीन्द्र कौर समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...