बक्सर, मई 29 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। देसी रिवॉल्वर के साथ वीडियो बनाना एक युवक को महंगा गुजर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अभी तक उस रिवॉल्वर की बरामदगी नहीं हो सकी है। टाउन थाना की पुलिस को सूचना मिली कि स्थानीय स्टेशन के बाहर एक युवक संदिग्ध स्थिति में घूम रहा है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। एक युवक पुलिस को देखते ही भागने लगा। उसे किसी तरह पकड़ा गया। तलाशी के दौरान कुछ नहीं मिला, लेकिन मोबाइल की जांच की गई तो वीडियो मिला जिसमें वह युवक देसी रिवॉल्वर के साथ नजर आ रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- रिवॉल्वर के साथ वीडियो बनाना महंगा गुजरा, युवक गिरफ्तार युवक ने अपना नाम जीवन प्रकाश बताया। वह सिकरौल थाना के बेलांव गांव का रहने वाला है। रिवॉल्वर के बारे में पुलिस ने उससे काफी पूछताछ की। उसके बताए पर...