शामली, मार्च 25 -- कैराना। एक युवक का रिवॉल्वर के साथ फोटो वायरल हो गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बुधवार को सोशल मीडिया पर एक युवक का फोटो वायरल हुआ है, जिसमें युवक के हाथ में रिवॉल्वर नजर आ रही है। हालांकि, रिवॉल्वर लाईसेंसी है या अवैध, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। युवक मोहल्ला आलकलां का रहने वाला है। वहीं, पुलिस ने वायरल फोटो की जांच शुरू कर दी है। गंदराऊ में दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस केस दर्जकैराना। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। गांव गंदराऊ में गत रविवार शाम करीब छह बजे दो पक्षों में रंजिश के चलते मारपीट हुई। एक पक्ष से फारुख ने आरोप लगाया कि शौकीन, साजिद, मोबीन और सादिक ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बचाने आए उसके भाई इकराम को भी प...