गिरडीह, मार्च 31 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के जरीडीह में एक दुकान में ताड़ी पी रहे तीन लोगों को बिरनी पुलिस ने अवैध हथियार रखने के शक में उठा लिया था। हालांकि पुलिस की जांच में वह खिलौना रिवॉल्वर मिला। जानकारी के अनुसार, जरीडीह के स्थानीय ग्रामीणों ने बिरनी पुलिस को फोन कर जानकारी दी कि तीन लोग ताड़ी दुकान में बैठकर रिवॉल्वर में गोली लोड कर रहे हैं। हो सकता है कि वह क्षेत्र में कोई बड़ी घटना को अंजाम दे। सूचना पर बिरनी थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज एवं पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंची तो तीनों लड़के भागने लगे। हालांकि पुलिस ने तीनों को दौड़ाकर पकड़ लिया एवं मौके पर दो अन्य लोगों को बिरनी थाना ले आया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे वहां ताड़ी पीने के लिए आये थे। बिरनी थाना प्रभारी भारद्वाज ने बताया कि युवकों के पास रिवॉल्वर की तरह ही लाइटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.