नई दिल्ली, मार्च 6 -- राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली लगने से एक एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एएसआई घर पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर को अनलोड कर रहे थे। इसी दौरान अचानक फायर हो गया और गोली उनके सिर में जा लगी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामला भीलवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। फायरिंग की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी और कोतवाली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करवाई तथा शव को पोस्टमॉर्टम के लिए महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। मृतक एएसआई की पहचान महावीर सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.