रिवैल्यूएशन के बाद श्रेया पाठक ने सीबीएसई इंटर में 98.2% अंकों के साथ किया जिला टॉप
शाहजहांपुर, जून 22 -- शाहजहांपुर। सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा के रिवैल्यूएशन परिणाम जारी होने के बाद शाहजहांपुर की छात्रा श्रेया पाठक ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में सबसे अधिक अंक हासिल करने का दावा किया है। सीबीएसई ने रविवार देर रात रिवैल्यूएशन का परिणाम घोषित किया। श्रेया पाठक, दून इंटरनेशनल स्कूल शाहजहांपुर की छात्रा हैं और कृभको फर्टिलाइजर कॉलोनी की निवासी हैं। उनके पिता आनंद पाठक उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य होने के साथ ही कृभको फर्टिलाइजर में सुरक्षा प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी माता मुक्ता पाठक कृभको फर्टिलाइजर स्कूल में कोऑर्डिनेटर हैं। रिवैल्यूएशन के बाद घोषित अंकों के आधार पर श्रेया को 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। इसके बाद यह दावा किया जा रहा है कि उन्होंने सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में शाहजहांपुर जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.