छपरा, अप्रैल 7 -- छपरा, एक संवाददाता। रिविलगंज थाना क्षेत्र के जानपुर व दिलिया रहीमपुर दियारा इलाके में उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान छह अवैध भट्ठियों को ध्वस्त किया गया और करीब 6 अर्द्धनिर्मित चुलाई शराब स्थलों को नष्ट किया गया। छापेमारी के दौरान लगभग 3000 किलोग्राम जावा गुड़ और 100 लीटर तैयार देसी शराब को भी विनष्ट किया गया। इसके अलावा शराब निर्माण में प्रयुक्त छह उपकरणों को जब्त कर नष्ट कर दिया गया। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए ड्रोन कैमरों और डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली गई, जिससे दियारा क्षेत्र के दुर्गम इलाकों में छिपे ठिकानों की पहचान संभव हो सकी। व्हिस्की व बीयर के साथ सप्लायर गिरफ्तार दरियापुर। डेरनी पुलिस ने सूतिहार से व्हिस्की व बीयर के बोतल के साथ एक सप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.