छपरा, सितम्बर 8 -- पिघला सोना और दो बाइक बरामद बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार स्वर्ण व्यवसायी के यहां मिले सामान पेज पांच की लीड छपरा, हमारे संवाददाता।

पुलिस की कार्रवाई रिविलगंज थाना क्षेत्र में स्वर्ण आभूषण चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन तथा चोरी के आभूषण को पिघलाकर ठोस रूप में रखा गया सोना बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में बलिया जिले के दुबहड़ थाना क्षेत्र के कर्ण छपरा निवासी सोनू डोम और सुनील डोम, बैरिया थाना क्षेत्र के टेकहा निवासी आकाश डोम तथा रानीगंज बाजार निवासी अजय सोनी शामिल हैं।

घटना का विवरण पुलिस के अनुसार, चार सितंबर को रिविलगंज बाजार से सामान लेकर घर लौट र...