रिविलगंज में अवैध हथियार व एटीएम ठगी गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
छपरा, मई 19 -- छपरा, हमारे संवाददाता l शहर से सेट रिविलगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने और एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले एक कथित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से हथियार, कारतूस, मोबाइल, एटीएम कार्ड, नकदी समेत कई सामान बरामद किए हैं। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस की कार्रवाई सीनियर एसपी विनीत कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि समसुद्दीनपुर निवासी शंकर राय और राजकुमार राय लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करते हैं l हथियारों की खरीद-बिक्री में भी शामिल हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने समसुद्दीनपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.