छपरा, अप्रैल 6 -- फोटो- फोटो- 8 - उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते डॉ. राहुल राज छपरा। अमनौर के शेखपुरा स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रेरणादायक व गरिमामय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या साजिया नाज जी ने की। इस अवसर पर रिविलगंज प्रखंड प्रमुख सह सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भावी प्रत्याशी डॉ. राहुल राज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. राहुल राज ने कक्षा 10वीं व 12वीं में प्रोन्नत हुए मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। संबोधन में डॉ. राहुल राज ने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जो समाज को नई दिशा और नई ऊँचाइयों तक ले जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन व सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लि...