रिवाल्वर साफ करते समय गोली चली,व्यापारी की मौत
गोंडा, मार्च 19 -- मनकापुर। बुधवार को कस्बा मनकापुर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी व्यापारी की लाइसेंसी रिवाल्वर से साफ करते समय गोली चल गई। व्यापारी के घायल होने के बाद उन्हें गोंडा के एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें लखनऊ के मेदांताअस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान गुरूवार को मौत हो गई। पटेल नगर निवासी प्रतिष्ठित साइकिल व्यापारी संदीप कुमार जैन उर्फ बीटू जैन उम्र लगभग (55) के साथ बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि वे अपने घर पर लाइसेंसी रिवाल्वर की साफ-सफाई कर रहे थे, तभी अचानक ट्रेगर दब गया। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल अवस्था में परिजन उन्हें तत्काल मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.