अमरोहा, मार्च 18 -- हसनपुर, संवाददाता। नगर के एक मोहल्ले में मंगलवार सुबह रिवाल्वर साफ करते समय अचानक गोली चलने से ग्राम प्रधान के इकलौते बेटे की मौत हो गई। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।जानकारी के मुताबिक विकास खंड की ग्राम पंचायत निवासी ग्राम प्रधान पिछले कई वर्ष से नगर की एक कॉलोनी में मकान बनाकर परिवार समेत रह रहे हैं। तीन माह पूर्व उनके इकलौते बेटे की शादी हुई थी। बताया जाता है कि ग्राम प्रधान का करीब 25 वर्षीय पुत्र मंगलवार सुबह घर के कमरे में पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर की नाल साफ कर रहा था कि इसी दौरान अचानक गोली चल गई। गोली युवक के सीने को चीरती हुई निकल गई। कुछ देर में ही युवक की मौत हो गई। फायर की आवाज सुनकर परिजन मौके की ओर दौड़े। मौके पर जाकर देखा तो कमरे...