कानपुर, जून 3 -- कल्याणपुर, संवाददाता। बारासिरोही में मंगलवार को रिवाल्वर साफ करते समय पिता से गोली चल गई। गोली पास में बैठी बेटी को जा लगी। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे हैलट में भर्ती कराया। डाक्टर के मुताबिक फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। बारासिरोही निवासी विनय तिवारी एक पान मसाला कारोबारी के सिक्योरिटी गार्ड हैं। मंगलवार दोपहर विनय अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर साफ कर रहे थे। तभी अचानक गोली चल गई। गोली पास में बैठी उनकी बेटी अनुपमा के बाएं हाथ में लगने के बाद पेट में जा धंसी। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। जिससे घर में हड़कंप मच गया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना उसे तुरंत हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे। हैलट में अनुपमा को डा. रामेंद्र कुमार जौहरी की देखरेख में भर्ती कराया गया। डाक्टरों का कहना है कि फिलहाल अनुपमा खतरे से बाहर है। उसके पेट मे...