रिवाल्वर व तमंचे के साथ दो गिरफ्ता
मुजफ्फर नगर, जून 26 -- मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली पुलिस ने रिवाल्वर व तमंचे समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का पूछताछ के बाद चालान कर दिया है।थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने चैकिंग के दौरान भारद्वाज मेडिकल वाली मोहल्ला रामपुरी से बाइक सवार विशाल त्यागी निवासी गांव घलोली थाना देवबंद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक 32 बोर की रिवाल्वर बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी बाइक को सीज कर दिया है। इसके अलावा पुलिस ने शाहबुद्दीपुर रोड भट्टे के पास पडे खाली प्लॉट से अंशु कुमार निवासी ब्रह्मपुरी थाना सिविल लाइन को तमंचे व मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.