लखनऊ, मार्च 11 -- लखनऊ। तेलीबाग स्थित गांधीनगर में विवाद के बाद सुलह करने पहुंचे शख्स ने रिवाल्वर दिखाकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बुधवार शाम पीजीआई थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की। गांधीनगर निवासी लक्ष्मी आर्या ने बताया कि होली के दिन उनके बेटे आदित्य आर्या और बहू पल्लवी आर्या का विपक्षी पक्ष से विवाद हो गया था। आरोप है कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे किशन लाल अपनी पत्नी और दो अन्य लोगों के साथ उनके घर पहुंचा। सुलह करने की बात करने पहुंचे तो दूसरे पक्ष से कहासुनी हो गई। इस दौरान आरोपी पक्ष ने रिवाल्वर दिखाकर लक्ष्मी, उनके पति और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.