रिवाईज - ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की मौत
बिहारशरीफ, जून 15 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड पर बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन के पास रविवार को ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की मौत हो गयी। मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। मृतक की उम्र करीब 60 साल बतायी जाती है। रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि लोगों की सूचना पर शव को कब्जे में लिया गया। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद 72 घंटों तक शव को अस्पताल में रखा जाएगा। पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचना दी गयी है। सोशल मिडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। प्रथमदृष्टया ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका है। यह भी पढ़ें- रिवाईज - ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की मौत यह भी पढ़ें- अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद यह भी पढ़ें- ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.