बक्सर, फरवरी 14 -- बिजनेस न्यूज, पेज युवा के लिए फोटो-12, कैप्सन :- शनिवार को परिभ्रमण के लिए जाते स्कूली छात्र बक्सर, हमारे संवाददाता। शहर के बाईपास रोड़ स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल के छात्र-छात्राएं एक दिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण गए। इस दौरान उन्होंने धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों को देखा। विद्यालय प्रबंधन समिति की देखरेख में 25 शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ निजी वाहनों से बच्चों को कामाख्या धाम और चौसा युद्ध मैदान का भ्रमण कराया गया। विद्यालय के निदेशक शिक्षाविद सरोज सिंह ने बताया कि बच्चों के समग्र और बौद्धिक विकास के लिए शैक्षणिक परिभ्रमण अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से हर वर्ष विद्यालय परिवार की ओर से छात्र-छात्राओं को विभिन्न ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रमण से बच्चों को किताबों में पढ़ी गई ऐतिहासिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.