मुंगेर, मार्च 21 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जिले के राशन डीलरों के लिए इस बार के त्योहार खुशियां नहीं, बल्कि गहरी चिंता और आर्थिक तंगी लेकर आए हैं। पिछले 7 महीनों से मार्जिन मनी का भुगतान बंद होने से डीलरों की हालत बद से बदतर हो गई है। नतीजा यह हुआ कि, होली का पर्व फीका गुजर गया और अब रामनवमी भी बेरंग रहने की आशंका गहरा गई है। हालांकि, सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार शेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन मुंगेर के अध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता एवं संगठन की प्रदेश महामंत्री वरुण कुमार सिंह के लगातार प्रयास से विभाग सक्रिय हुआ है और सितंबर एवं अक्टूबर महीने का मार्जिन मनी की राशि सरकार द्वारा जारी कर दी गई है। ऐसे में इन दोनों महीनों की मार्जिन मनी डीलर्स को जल्द ही मिलने की संभावना बनी हुई है।इस संबंध में, एसोसिएशन के मुंगेर जिलाध्यक्ष श्री गुप्ता ने सरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.