बिहारशरीफ, जून 11 -- 5 ह्रदय रोग से ग्रसित बच्चों का अहमदाबाद में होगा मुफ्त इलाज इलाज के लिए एक अभिभावक के साथ कल हवाई जहाज से होंगे रवाना फोटो : डीपीएम : जिला स्वास्थ्य समिति परिसर में गुरुवार को चयिनत बच्चों के अभिभावकों के साथ डीपीएम श्याम कुमार निर्मल व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री बाल ह्रदय योजना के तहत जिला के पांच जन्मजात ह्रदय रोग वाले बच्चों का अहमदाबाद में मुफ्त इलाज होगा। इसके लिए ये बच्चे शनिवार को पटना से हवाई जहाज से अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे। स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम श्याम कुमार निर्मल ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी कागजी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। एक एक अभिभावक के साथ इन बच्चों को भेजा जाएगा। अहमदाबाद में श्री सत्य साईं ह्रदय अस्पताल में उनका इलाज होगा। अब तक दर्जनों ऐसे बच...