बिहारशरीफ, अप्रैल 7 -- राहत: करें मगही पान की खेती, 50 फीसद अनुदान देगी सरकार राहत: करें मगही पान की खेती, 50 फीसद अनुदान देगी सरकार पान विकास योजना में नालंदा समेत 12 जिलों का चयन 100 वर्गमीटर में खेती के लिए 11.750 हजार मिलेगी आर्थिक मदद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, 20 तक आखिरी डेडलाइन फोटो पान: इस्लामपुर में पान की खेती। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। मगही पान की खेती करने वाले किसानों के लिए राज्य सरकार ने खजाना खोल दिया है। पान विकास योजना के तहत सूबे के 12 जिलों का चयन किया गया है, जिसमें नालंदा भी शामिल है। योजना के तहत पान की खेती करने पर किसानों को 50 फीसदी का अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए उद्यान विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसकी आखिरी तारीख 20 अप्रैल तय की गई है। लॉटरी के आधार पर आवेदकों का चयन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.