बिहारशरीफ, जुलाई 11 -- नालंदा विश्वविद्यालय में खुलेगा जैन अध्ययन केंद्र, विश्व पटल पर फैलेगा भारतीय दर्शन कान्हा शांति वनम् में आयोजित 'द हार्ट ऑफ ए जैन' अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव में कुलपति ने की घोषणा हैदराबाद के अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव में शामिल हुए नालंदा विवि के कुलपति⁠⁠ आध्यात्मिक गुरु दाजी से की मुलाकात, भगवान ऋषभदेव की शिक्षाओं को बताया आज के लिए प्रासंगिक हार्टफुलनेस और नालंदा विवि के बीच पर्यावरण संरक्षण व ज्ञान परंपरा को लेकर होगा अहम सहयोग फोटो : एनयू जैन : हैदराबाद स्थित कान्हा शांति वनम् में शनिवार को आयोजित 'द हार्ट ऑफ ए जैन' अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव के दौरान आध्यात्मिक मार्गदर्शक पूज्य दाजी व अन्य के साथ नालंदा विवि के कुलपति प्रो. सचिन चतुर्वेदी। बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय अपने प्राची...