बिहारशरीफ, अप्रैल 14 -- ईंट लदा ट्रैक्टर ने राहगीर को कुचला, मौत फोटो चेवाड़ा01- घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़। शेखपुरा/चेवाड़ा, हिन्दुस्तान संवाददाता सिरारी मार्ग के राकंड मोड़ के निकट टैक्टर की चपेट में आने से अकौना गांव निवासी अयोध्या यादव के 20 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार की मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने सड़क को जाम कर दी। काफी देर तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। बाद में चेवाड़ा थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार दलबल के साथ पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया। बताया जाता है कि युवक काम के सिलसिले में जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। जबकि, चालक घटना के बाद भाग निकला। (शेखपुरा से संजय मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...