देवरिया, फरवरी 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। केन्द्रीय बजट में इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं होने से कर्मचारी निराश हैं। उनका कहना है कि बजट से उन्हे काफी उम्मीद थी। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई से राहत को इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव जरूरी था। इससे लाखों कर्मचारियों को लाभ मिलता। हालांकि रिवाइज्ड रिटर्न फाइल करने को 3 माह का समय बढ़ाने से राहत मिलेगी। बजट ने किसानों की उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया। पीएम सम्मान निधि में कोई बढ़ोतरी नहीं होने से किसानों को निराशा हुई है। वहीं बजट में कृषि यंत्रों को सस्ता करने का कोई उपाय नहीं किया गया है। खाद, बीज, डीजल व कृषि यंत्रों के सस्ता नहीं होने से खेती में लागत और बढ़ेगी। बजट पर कर्मचारियों को इनकम टैक्स स्लैब में छूट को तीन लाख से बढ़ाने की उम्मीद थी। कर्मचारियों को तीन लाख रूपये तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.