आदित्यपुर, अप्रैल 20 -- चांडिल, संवाददाता। शिलान्यास के साढ़े चार माह बीत जाने के बाद भी चांडिल-कांड्रा सड़क मार्ग का मरम्मत कार्य मात्र 25 प्रतिशत ही पूरा हो सका है। विभागीय जानकारी के मुताबिक सड़क के रिवाइज्ड एस्टीमेट की प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिलने के कारण चांडिल-कांड्रा सड़क का मरम्मत कार्य फरवरी से बंद पड़ा है। विभागीय लेटलतीफी के कारण एक वर्ष पूर्व टेंडर निकलने के बावजूद सड़क का मरम्मत कार्य अधूरा पड़ा है। इस संबंध में पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अनुराग आनंद ने बताया कि रिवाइज्ड एस्टीमेट की तकनीक स्वीकृति मिल गई है, पर प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिल पायी है। इस कारण मरम्मत कार्य बंद पड़ा है। यह भी पढ़ें- पिंजा के लोगों को नही हुवा सड़क की सपना पूरा प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू होगा।टिप ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल...