छपरा, जनवरी 6 -- भव्य गंगा आरती के लिए समुचित प्लेटफॉर्म की भी योजना वर्मी कंपोस्ट की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा छपरा, नगर प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नमामि गंगे परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी ने परियोजना के अंतर्गत अब तक किए गए तथा प्रगति पर चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बुडको के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि नमामि गंगे परियोजना के तहत मांझी में अटल घाट के विकास का कार्य प्रगति पर है। इस पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि जिले में अन्य उपयुक्त स्थलों की पहचान कर नदी घाट विकास यानी रिवर फ्रंट डेवलपमेंट से संबंधित प्रस्ताव तैयार किए जाएं। उन्होंने कहा कि इन प्रस्तावो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.