बलिया, जनवरी 28 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने मंगलवार को जिले के ऐतिहासिक कटहल नाला के विकास और सुंदरीकरण कार्य का भूमि पूजन व शिलान्यास किया। इस महत्वाकांक्षी और बहुप्रतीक्षित परियोजना पर कुल 18.07 करोड़ रुपये (1807.20 लाख रुपये) खर्च होंगे। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि यह कटहल नाला, जो अभी तक गंदगी का पर्याय बना था, कुछ दिनों में ही बलिया का सबसे खूबसूरत स्थान होगा। करीब 17 किमी लम्बा नाला उत्तर में सुरहा ताल व दक्षिण में गंगा नदी से जुड़ा हुआ है, जिसके कायाकल्प का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसमें करीब साढ़े तीन किमी हिस्सा नगर पालिका क्षेत्र में आता है। इसे पहले फेज में 'जूहू चौपाटी' की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए प्रथम किश्त के तौर पर 18 करोड़ रुपए का बजट जारी हो चुका है। इन पैस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.