वाराणसी, मार्च 28 -- चिरईगांव। जाल्हूपुर स्थित श्री कच्चा बाबा फिजिकल एकेडमी के तत्वावधान में दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंतिम दिन रिले में बालक व बालिका वर्ग में जाल्हूपुर प्रथम रहा। बालक वर्ग में विंध्याचल द्वितीय और सारनाथ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उधर बालिका वर्ग में सारनाथ द्वितीय और बलुआ को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में जाल्हूपुर की मौसम मौर्या ने 1 किमी प्रथम रहीं। बालकों के 5 किमी में लालपुर के सौरभ, विक्की और बाबूलाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। बालिकाओं के 3 किमी में लालपुर की सोनी, बरियासनपुर की कोमल तथा आजमगढ़ की किरण प्रथम द्वितीय व तृतीय रहीं। 1 किमी में मौसम के अलावा गाजीपुर की अनन्या और रुस्तमपुर की शिवानी दूसरी व तीसरी रहीं। इसके अलावा बालक 400 मी. में मिर्जापुर के आनंद बहादुर, 200 मी....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.