सीवान, फरवरी 9 -- बसंतपुर, एक संवाददाता। केन्द्र सरकार के मेरा युवा भारत के तत्वावधान में प्रखंड कार्यालय के खेल मैदान में खेल प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम में 200 से अधिक युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में 100 मीटर रिले दौड़ (बालिका वर्ग) में रेशमा कुमारी प्रथम, पूजा कुमारी द्वितीय तथा आरती यादव तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं 400 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में रंजू कुमारी प्रथम और प्रिया कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता में रिबेल इंस्टीट्यूट मलमलिया और बसंतपुर हाई स्कूल की टीमें फाइनल में पहुंचीं। विजेता और उपविजेता टीमों को सांसद जनार्दन प्रसाद सिग्रीवाल ने ट्रॉफी, मेडल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि खेलों के माध्यम से स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्मा...