रिलायंस होम फाइनेंस मामले में दूसरी चार्जशीट दाखिल
नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- सीबीआई ने गुरुवार को रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) द्वारा लिए गए 7,429 करोड़ रुपये के कथित डायवर्जन (फंड को दूसरी जगह लगाने) से जुड़े लोन फ्रॉड मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ अपनी दूसरी चार्जशीट दाखिल की। इनमें रिलायंस एडीए ग्रुप के तीन तत्कालीन अधिकारी भी शामिल हैं। सीबीआई प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि मुंबई की एक विशेष अदालत में दाखिल चार्जशीट में सीबीआई ने आरएचएफएल के निदेशक और सीएफओ अमित बापना, आरसीएल के ग्रुप प्रबंध निदेशक और वाइस चेयरमैन अमिताभ झुनझुनवाला और रिलायंस पावर लिमिटेड के सीएफओ सुरेश नागराजन का नाम शामिल किया है। प्रवक्ता ने बताया कि चार्जशीट में सात कंपनियों रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, रिलायंस पावर लिमिटेड, रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क लिमिटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.