नई दिल्ली, जुलाई 15 -- नई दिल्ली। रिलायंस फाउंडेशन ने भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान योजना, निगरानी और सत्यापन के लिए एक अत्याधुनिक डिजिटल 'टेक फॉर सेवा' पहल के तहत पुरी अन्नसेवा 2026 जीआईएस प्लेटफॉर्म विकसित किया है। यह वेब-आधारित एप्लिकेशन पुरी में चल रही विभिन्न व्यवस्थाओं को एक ही डिजिटल स्क्रीन पर लाकर खड़ा करता है। डेस्कटॉप, मोबाइल फोन और टैबलेट पर समान रूप से सुलभ इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से अन्नसेवा केंद्रों, पुलिस बूथों और प्रमुख मंदिरों की सटीक भौगोलिक स्थिति को मैप किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...