नई दिल्ली, मार्च 26 -- नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने गुरुवार को उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया जिनमें दावा किया गया था कि कंपनी ईरान का कच्चा तेल खरीद रही है। कंपनी ने इन खबरों को आधारहीन और गलत बताया। मीडिया में इस तरह की खबरें आयी थीं कि अमेरिका द्वारा ईरानी कच्चे तेल की खरीद पर से प्रतिबंध हटाये जाने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज ने ईरान से 50 लाख बैरल कच्चा तेल खरीदा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मीडिया से अपील की है कि वह खबरों के प्रकाशन से पहले तथ्यों की जांच कर ले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...